खबर या प्रतिक्रिया 'सशक्त समाज न्यूज' पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं...

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में संगठन चुनाव की हेराफेरी पर भाजपा संगठन शीर्ष ने ब्रेकर लगा दिया, जिससे भाजपा के स्थानीय सक्रिय सदस्य खुशी से उछल गये। भाजपा संगठन शीर्ष नेताओं को गुमराह करके दलबदलू विधायकों की हूकूमत काबिज करने हेतु लाखों की सुपारीबाजी करने वालों को भी करारा झटका लगा है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में निरंतर भाजपा के कार्यकर्ताओं की राजनीतिक बलि छल-कपट व नोट के दम पर चढ़ाई जा रही थी। फिर भी खामोश कार्यकर्ता मजबूरन दलबदल आये पार्टी प्रत्याशियों को विधायक-सांसद बनाते रहें। इसके बाद इन्हीं दलबदलूओं ने जिला संगठन को ही हाईजैक करने का मंसूबा पाल लिया, जिसके तहत जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्षों का चुनाव पर्चा तो की भीड़ जुटाकर लिया गया लेकिन फिर परदे के पीछे से दलबदल आये वर्तमान भाजपा विधायकों के करीबीयों को नियमावली तोड़कर मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। इसी खेल के दम पर मनपसंद जिलाध्यक्ष बनाने की होड़ मची थी। 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष मनपसंद बनते ही जनपदीय संगठन पर कब्जा दलबदलूओं का हो जाता लेकिन वर्षों से भाजपा संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आक्रोश फूट गया। वहीं दूसरी ओर मनोनीत मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों को भी गुटबाजों ने हाईजैक करके मनपसंद जिलाध्यक्ष बनाने की मुहिम छोड़ दी। भाजपा के वर्षों से समर्पित पदाधिकारियों व नेताओं को जिलाध्यक्ष पद हेतु पर्चा भरने के लिये मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि ही प्रस्तावक व समर्थक नहीं मिल रहे थे। कुछ मंडल अध्यक्ष जो निर्विरोध चुने गये थे लेकिन वे दलबदलूओं की साजिश में उनका सहयोग नहीं देते और इसलिये उन्हें पदस्थ घोषित नहीं किया गया।

यह भी पढ़िये 👉दलबदलू हूकूमत (01) – निर्विरोध फेल, मनोनीत पास..भाजपाईयों में हाहाकर.!

दलबदलू हूकूमत’ स्तंभ का हिलोर…
‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने स्थानीय तटस्थ भाजपाईंयों की पीड़ा दर्शाते हुये ‘दलबदलू हूकूमत’ स्तंभ का प्रकाशन किया, जहां 18 नवंबर (सोमवार) की दोपहर से ४ दिनों के पड़ताली तथ्यों को नाईट डियुटी करके के भी पत्रकारों ने प्रकाशित करते हुये बेबाकी सेे भाजपा संगठन के शीर्ष पदााधिकारियों के समक्ष रखा। मंगलवार की सुबह वो मिशालपूर्ण खबर आ गई, जो भाजपा संगठन के साथ समर्पित पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के लिये हितैषी बनी। ऐसे में ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को कई बड़े नेताओं के साथ खुशी से उछले भदोही के स्थानीय भाजपाईंयों ने काल किया। जगजाहिर है कि भाजपा में संगठन का बहुत महत्व है और संगठन शीर्ष ने यह मामला संज्ञान में लिया है। अब देखना यह है कि २० नवंबर को जिलाध्यक्ष चुनाव पारदर्शिता पूर्ण हो पाता है या नहीं..?

पूर्व जिलाध्यक्ष भी नींद जागे..भदोही जनपद में भाजपा संगठन की होती दुर्दशा देख समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के दबाव में आखिरकार ‘दलबदलू हूकूमत’ स्तंभ पढ़कर पूर्व जिलाध्यक्ष भी जागे और सोमवार को उन्होंने भी पत्र व्यवहार किया। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर उक्त लिखेे पत्र के साथ सुचनाा जाहिर किया कि “मेरे अनुरोध को पार्टी संगठन ने स्वीकार किया। संगठन को बहुत बहुत धन्यवाद। सभी जिलाध्यक्ष के दावेदार के प्रस्तावक की व्यवस्था जिला चुनाव अधिकारी करेंगे। जिससे पार्टी की छवि बनी रहेगी। पार्टी संगठन को क्षति पहुंचाने वाले को सबक लेना चाहिए।” 

Advertisement https://youtube.com/@BMB-TIMES